समसा में भाजपा की बैठक
नावकोठी.भाजपा मंडल नावकोठी की बैठक समसा में शुक्रवार को आयोजित की गयी.बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं संचालन महामंत्री अजीत सिंह ने की.इसमें सेवा संकल्प अभियान की सफलता पर विचार विमर्श किया गया.बैठक का नेतृत्व विधानसभा सह प्रभारी पवन सिंह ने किया. 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होने वाली जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गयी.बैठक में निवर्तमान प्रत्याशी सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम शंकर पासवान,पंकज कुमार सिंह,महामंत्री दीपक कानू, मनीष सिंह,मुकेश महतो,ललन गुप्ता, अभिषेक चौहान,रानी गोस्वामी,पंकज जयसवाल,जय शंकर भारती,प्रो हरेराम सिंह,जयवर्धन सिंह,प्रभु ठाकुर आदि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए.